शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जहां खून जमा देने वाली ठंड का दौर जारी है वहीं राज्य के 7 प्रमुख शहरों में आज भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। केलांग आज भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -15, सुंदरनगर में -2.2, कल्पा में -1.7, कुफरी में -1.6, सोलन में -1.4, भूंतर में -1.3, मनाली में -1, चंबा में शून्य, पालमपुर में एक, और शिमला में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुरू होने वाली है बारिश, बर्फबारी : मौसम विभाग
इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि 30 दिसंबर की रात से हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर प्रदेश में बर्फबारी और वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है जो अगले कुछ दिनों तक चलेगा। मौसम विभाग के इन पूर्वानुमानों को देखते हुए हिमाचल के तमाम पर्यटक स्थल बर्फबारी की उम्मीद में सैलानियों से गुलजार है। खासकर नया साल के मौके पर प्रदेश के अधिकांश छोटे-बड़े होटल हाउसफुल हैं। ऐसे में बिना अग्रिम बुकिंग के पहाड़ों पर घूमने पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब में ठंड बढ़ी, बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री तापमान
चंडीगढ़ (एजेंसी) : पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है। बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर रहा, जिससे शुक्रवार सुबह भी दृश्यता कम रही।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10