Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, विभाग से मात्र मिल रहा आश्वासन
    सिरमौर

    वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, विभाग से मात्र मिल रहा आश्वासन

    By Himachal VartaJune 18, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  शहर के वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है।  लोग पिछले दो सालो से पेयजल किल्लत से जूझ रहे है।  लोगो की माने तो वह लगातार  जलशक्ति विभाग   के पास शिकायत करते करते भी थक चुके है लेकिन समस्या का कोई स्थाई समाधान होता नहीं दिख रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 में एक हजार के करीब परिवारो को पानी की किल्ल्त से जूझना पड़ रहा है यह समस्या पिछले 2 सालो से बनी हुई है।

    स्थाई निवासियों में संजीव कुमार सिंघल, डॉ  इन्दर, श्याम सुंदर, फिरदौस, नीरू प्रजापति समेत दर्जनों लोगो ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह जब भी विभाग के पास जाते है तो अगले दिन पानी आ जाता है लेकिन उसके बाद स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है। महिलाओ का कहना है कि रोजमर्रा के कामो में पानी के ना आने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओ का कहना है कि अधिक विकट स्थिति में ओगल से पानी भरकर लेकर आते है। लोगो ने कहा कि जब भी वह अधिकारियो से मिलते है तो उन्हें केवल आश्वासन दिए जाते है लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं मिलता। लोगो ने विभाग से पानी की समस्या का स्थाई समाधान ढूढ़ने की गुजारिश की है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की है।

    वहीँ इस बारे में जब एसडीओ जलशक्ति विभाग रोशन लाल  से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शहर में निष्पक्ष रूप से पानी सप्लाई की जा रही है लेकिन बीच में कुछ शरारती तत्व चैम्बर से छेड़छाड़ करते है जिसके कारण संबंधित वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित होती है। उन्होंने कहा कई बार विभाग के पास भी चैम्बर से छेड़छाड़ की शिकायते आ चुकी है जिसमे लोगो से भी इस बारे एक लिखित शिकायत सौपने को कहा  गया है ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.