चंडीगढ़/शिमला| पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डाॅ. जगत राम ने शुक्रवार काे हिमाचल भवन चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। डाॅ. जगत राम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के निवासी हैं। इस अवसर पर डाॅ. जगत राम ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए दाखिल होने वाले मरीजों में से लगभग 15 से 20 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश से होते हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपचार सुविधाओं के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सकों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और इसके माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
Breakng
- नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन में योग शिविर आयोजित हुआ
- उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन
- पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर
- पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता बरती गई इसे तुरंत निरस्त किया जाए : प्रताप सिंह रावत
- कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक में बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी
Saturday, June 21