नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कमांडेंट होमगार्ड टी. आर.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन के विक्रम केंसल में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें द्वितीय रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षुओं और बटालियन प्रशिक्षण स्टाफ के 40 जवानों को योग अभ्यास करवाया गया।
उन्होंने बताया कि योग केवल बीमारियों का इलाज नहीं है बल्कि यह कल्याण का साधन है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को विचार, क्रिया और ज्ञान में बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है जो शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि यह शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि इस योग अभ्यास से होमगार्ड के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्ता रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस योग सत्र में डॉ. चितवन सूर्या द्वारा विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया गया।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
