Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा 20 अप्रैल को जारी किए गये आदेशों में आंशिक संशोधन
    हिमाचल प्रदेश

    जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा 20 अप्रैल को जारी किए गये आदेशों में आंशिक संशोधन

    By Himachal VartaApril 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला मे जन कार्यो को करने मे कुछ शर्तो के साथ होगी छूट
    नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा 20 अप्रैल 2020 को जारी किए गये आदेशों मे आंशिक सशोधन तथा जन कार्यों के मानक संचालन प्रकियाओं में कुछ शर्तों को जोड़ा गया है जिसका अनुपालन सम्बंधित विभागों व प्राधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
    जारी आदेशों के अनुसार दवाईयों की दुकानों के साथ -साथ चश्मे की दुकानें भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेगी। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के 100 कार्यो को जिला के पांच खण्डों नाहन, राजगढ, पांवटा साहिब, सगडाहं और शिलाई में शुरू किया जायेगा । 20 अप्रैल 2020 को जारी किए गये आदेशों के अनुसार आटो, ट्रक और ट्रैक्टर की मुरम्मत की दुकाने खोलने की अनुमति दी गई थी जिसमें अब सशोधन उपरान्त केवल ट्रक और ट्रेक्टरों के मुरम्मत की दुकानों को ही सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रतिदिन खोलने की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त कृषि उपकरणो,इसके स्पेयर पार्ट और मुरम्मत की दुकाने भी कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान खुली रहेगी।
    इसके अतिरिक्त उच्चमार्गो पर स्थित ट्रक मुरम्मत की दुकाने व ढाब्बे भी प्रतिदिन खुले रहेगे लेकिन दुकान मालिको को शारिरीक दुरी का विशेष ध्यान रखना होगा। नाहन-सराहंा-कुमारहट्टी मार्ग के अलग-अलग हिस्सों के नवीनीकरण,मुरम्मत व सिमेंट कंकरीट पेवर ब्लॅाक का कार्य भी किया जायेगा ।
    केन्द्र सरकार व राज्य सरकार तथा उनसे सम्बधिंत स्वायत निकाय के कार्यालय खुले रहेगे लेकिन सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दिशा निर्देशो का पालन सुनिश्चित करना होगा।
    जनकार्य शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रकियाओ के मुताबिक अगर कोई ऐजेन्सी जन कार्य शुरू करना चाहती है तो वह कार्य विवरण, कार्य स्थल, ठेकेदार का नाम और नम्बर, कामगारो के नाम व उस कार्य के प्रस्तावित अनुपालन अधिकारी की सूचना प्रसाशन को देनी होगी । इसके अतिरिक्त एजेन्सी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि श्रमिक स्थानीय हो या पिछले 30 दिनों से उस जगह पर ही रह रहे हो तथा उनमें सक्रमण के कोई लक्षण न हो और न ही वह किसी दुसरे राज्य व जिला के हॉट-स्पाट घोषित किए गये क्षेत्र से आये व्यक्ति के सम्पर्क में आये हो ।
    एजेन्सी को लिखित में देना होगा कि काम में लगे श्रामिको को मास्क और अन्य जरूरी सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध करवाये जायेगे तथा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सुरक्षा मानको का पालन किया जायेगा। नये श्रमिक को लगाने की सुचना कार्यकारी एजेन्सी द्वारा प्रसाशन को दी जयेगी जोकि आवश्यकता अनुसार उसकी मेडीकल जॉच करवा सकता है। ऐसी सूचना न देने की स्थिति में काम को तुरन्त बन्द करने और श्रमिक को क्वारन्टाईन करने के आदेश दिए जा सकते है। यह नामीत निगरानी अधिकारी की जिम्मेवारी होगी कि वह बिना किसी विलम्ब के ऐसी जानकारी अपने कार्यालय के उच्च अधिकारी के माध्यम से प्रशासन को देना सुनिश्चित करे।
    इसके बाबजूद भी श्रमिको के स्वास्थ्य जॉच की व्यवस्था हर दस दिन में कार्य स्थल पर या उनके रहने के स्थान पर की जाये। अगर किसी श्रमिक में बिमार होने के लक्ष्ण नजर आते है तो यह कार्यकारी एजेन्सी की जिम्मेदारी होगी कि वह निगरानी अधिकारी व ठेकेदार के माध्यम से स्वास्थ्य प्राधिकारियों को सूचना दे ताकि स्वास्थ्य जॉच और सहायता मुहैया करवाई जा सके ।
    मनरेगा कार्याें में इन सभी बातों की अनुपालना की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी या नगर परिषद को देनी होगी तथा सम्बंधित पंचायत या वार्ड सदस्यो द्वारा इसकी अनुपालना सुनिश्चित कि जायेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.