नाहन। पांवटा साहिब में यमुना के किनारे श्मशानघाट के नीचे एक थैले में करीब पांच महीने के नवजात का शव मिला है। ममता को तार-तार करने वाली इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक यमुना के किनारे श्मशानघाट के नीचे कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे कि अचानक ही उनकी नजर एक बायोमेडिकल वेस्ट के थैले पर पड़ी। बच्चों ने पूजा का सामान आदि समझकर उसे खोला तो उसमें लगभग पांच महीने का नवजात शिशु था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नवजात के शिशु को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पांवटा साहिब संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, September 29