Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल के किसानों के लिए खतरे की घंटी, दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी कारोबारी की कोरोना से मौत
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के किसानों के लिए खतरे की घंटी, दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी कारोबारी की कोरोना से मौत

    By Himachal VartaApril 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल के किसानों और बागवानों के लिए आज बहुत बुरी खबर है। कोरोना वायरस से दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के कारोबारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और गुजरात की मंडियों को बंद कर दिया गया है। इससे हिमाचल का करोड़ों रुपये का मटर फंस गया है। गाजीपुर, केशवपुर और ओखला मंडी भी बंद हो गई है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, लुधियाना, गुजरात की अहमदाबाद और सूरत मंडियों में भी कारोबार बंद हो गया है। अहमदाबाद सब्जी मंडी में चार कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शिमला से देश की इन्हीं बड़ी मंडियों के लिए मटर की खेप जाती है।
    देश की बड़ी मंडियां बंद होने से मटर कारोबार पर संकट गहरा गया है। बुधवार को शिमला की ढली सब्जी मंडी और भट्ठा कुफर मंडी में करसोग और शिमला जिले से करीब 3200 क्विंटल मटर पहुंचा। देश की प्रमुख मंडियां बंद होने से शिमला से सिर्फ पुणे और मुंबई के लिए ही मटर की लोडिंग हो पाई। शिमला के सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अगर स्थिति ऐसी रही और देश की बड़ी मंडियों से डिमांड नहीं आई तो शिमला की सब्जी मंडियां भी बंद करनी पड़ सकती हैं। आढ़ती एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात की अधिकतर मंडियां बंद हो गई हैं।
    शिमला के आढ़तियों को भी डर सता रहा है। सरकार को हमें बीमा कवर की सुविधा देनी चाहिए। इसके अलावा सरकार सब्जियों का समर्थन मूल्य तय करे, ताकि किसानों की उपज बिक सके।कारोबारियों का कहना है कि मंडियों से रोजाना ट्रक बाहरी राज्यों को रवाना हो रहे हैं। बाहरी राज्यों से भी ट्रक मंडियों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसी एक ट्रक चालक के संक्रमित होने पर देश की अन्य मंडियों की तरह शिमला में भी वायरस पहुंच सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.