नाहन। पांवटा साहिब के तारूवाला ब्वॉय स्कूल क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक और व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी सिरमौर व एसपी सिरमौर ने स्वास्थ्य विभाग सहित समूचे प्रशासनिक अमले के साथ क्वॉरेंटाइन सेंटर का दौरा किया। यहां सुविधाओं और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों की काउंसलिंग के लिए साइकेट्रिस्ट भेजने का निर्णय लिया है। ताकि क्वॉरेंटाइन लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहे।
यहां उपायुक्त ने सुविधाओं और स्थिति का जायजा लिया साथ ही लोगों से भी बात की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी लोगों को 14 दिन के क्वॉरेंटाइन पर रखा जाएगा। यहां सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर आकर इन लोगों से बातचीत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि आगे रमजान का महीना आने वाला है उस लिहाज से भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में इंतजाम किए जाएंगे
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, September 29