Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मानसून में आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों को दिए दिशा निर्देश 
    हिमाचल प्रदेश

    मानसून में आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों को दिए दिशा निर्देश 

    By Himachal VartaJune 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके।
    आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों और सड़क किनारे सभी नालियों की सफाई सही तरीके से होनी चाहिए तथा बाढ़ संभावित इलाकों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि नदी किनारे रह रहे लोगों को बरसात के मौसम से पहले ही दूसरे स्थान पर जाने के लिए प्रेरित करें।
    उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के ऐसे स्थानों की पहचान करने को कहा जिनकी बरसात के दौरान बंद होने की सम्भावना है तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा जेसीबी चालकों की मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दूरगामी क्षेत्रों में जून माह के अंत तक अगले दो महीने का राशन और गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की सम्भवता को तलाशने तथा आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण के लिए स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए ताकि बरसात के मौसम में खाद्यानों की कमी न हो।
    डॉ परुथी ने सड़क किनारे सूखे पेड़ों की पहचान करने तथा पानी के टैंकों की सफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को अचानक आई बाढ़, आसमानी बिजली गिरने और सांप के काटने की स्थिति में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को ढीली तारों की मुरम्मत करने और बिजली सम्बंधित शिकायतों का त्वरित निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारीयों को पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर सूचना साँझा करने के लिए कहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीयों को अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप इनस्टॉल करवाने के निर्देश दिए और कोविड-19 से बचने के लिए नियमित तौर पर हाथ धोने या सैनिटाइजर का प्रयोग करने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.