Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»2020-21 में जिला सिरमौर के लिए 2368.18 करोड वार्षिक ऋण योजना का रखा लक्ष्य -डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    2020-21 में जिला सिरमौर के लिए 2368.18 करोड वार्षिक ऋण योजना का रखा लक्ष्य -डॉ0परूथी

    By Himachal VartaJune 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का किया विमोचन, सिरमौर के बैंकों के लिए 2020-21 में 2368.18 करोड़ ऋण देने का रखा लक्ष्य
    नाहन। जिला सिरमौर के लिए वर्ष 2020-21 में 2368.18 करोड़ का बैंकों को वार्षिक ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने वार्षिक ऋण योजना 2020-21 पुस्तिका का विमोचन करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह ऋण योजना 2110 करोड़ रुपए की थी जबकि इस वर्ष इसे बढ़ा कर 2368.18 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि 31 मार्च 2020 तक पिछले वर्ष रखंे लक्ष्य का 84.69 प्राप्त किया गया है तथा इस वर्ष बैंको से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की आशा है।
    उन्होंने बताया कि इस वार्षिक ऋण योजना  2020-21 में कृषि क्षेत्र के लिए 805.19 करोड़ रूपये, सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए 777.59 करोड़ रूपये तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र के लिए 299.20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 486.20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
    इस अवसर पर उन्हांेेने बैकों से आग्रह किया है कि वे  अपने वार्षिक ऋण लक्ष्य हर हालत मे प्राप्त करें एवं गरीबो के कल्याण के लिए लागू कि गई सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर उन्होने बैकों से आग्रह किया कि वो केंद्र सरकार द्वारा कोविड 19 महामारी के दौरान सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए  दी गई सहायता का भरपूर लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।
    इस अवसर पर यूको बैंक के  अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर
    जे पी शर्मा  ने बैंको से आग्रह किया कि वो वार्षिक ऋण योजना 2020-21 मे दिये गए लक्ष्यों कि प्राप्ति के लिए अभी से कार्य आरम्भ कर दे ताकि इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
    इस अवसर पर अतिरिक्त  उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा व नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.