Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ उद्यमियों तक पहूंचाने के लिए कार्यदल का गठनः डा0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ उद्यमियों तक पहूंचाने के लिए कार्यदल का गठनः डा0परूथी

    By Himachal VartaJune 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    पैकेज के तहत एमएसएमई को बिना बैंक गांरटी 4 वर्ष के लिए वर्तमान ऋण की 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्रेडिट की होगी सुविधा
    नाहन। भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लघु एवं माध्यम दर्जें के उद्योगों के लिए 3 लाख करोड के राहत पैकेज का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने की बताया कि इस दिशा मे जिला सिरमौर मे स्थित उद्योगों को पैकेज का लाभ पहुंचाने के लिए उनकी देखरेख में एक कार्यदल का गठन किया गया है जिसमें महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नाहन व जिला अग्रणी बैंक अधिकारी यूको बैंक सदस्य होगे जो पात्र व इच्छुक उद्मियों को बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत करवाने में मदद करेंगे।
    उन्होंने कहा कि इस पैकेज के तहत एमएसएमई को बिना बैंक गांरटी 4 वर्ष के लिए वर्तमान ऋण की 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा मिल सकेगी जिसकी अदायगी एक वर्ष बाद शुरू होगी साथ ही ब्याज दर भी फिक्स कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला सिरमौर के इच्छुक उद्यमियों को सलाह दी कि वह इस पैकेज का लाभ उठाए। यदि इसमें कोई समस्या आ रही हो तो इसे उनके संज्ञान में ला सकते है।
    उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों की परिभाषा बदल दी गई है जिसमें अब सूक्षम उद्योग की निवेश की सीमा एक करोड, लघु उद्योगों में निवेश की सीमा 10 करोड तथा मध्यम उद्योगों में यह सीमा 50 करोड कर दी गई है। इसी प्रकार, इन उद्योगों की वार्षिक टर्नओवर की सीमा में भी क्रमशः 5, 50 व 250 करोड कर दी गई है। इस प्रकार जिले के 98 प्रतिशत उद्योग एमएसएमई की परिभाषा में आ जाएंगे तथा वह इस पैकेज का लाभ उठा पाएंगे।
    उन्होंने बताया कि जिला मे इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नाहन व जिला अग्रणी बैंक अधिकारी यूको बैंक नाहन से सम्पर्क कर सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.