Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पडो़सियों को सताने लगा कोरोना का डर!
    हिमाचल प्रदेश

    पडो़सियों को सताने लगा कोरोना का डर!

    By Himachal VartaJune 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन पहुंचा कोरोना, बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों की प्रशासन से यह है शिकायत

     नाहन। नाहन शहर में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद शिमला रोड स्थित क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला ओरिसन दवा फैक्ट्री में अकाउंट का कार्य करती थी। घर पर पीजी और किराएदार भी रखे हुए हैं। यही नहीं एक ही मकान में नीचे के फ्लोर पर महिला का देवर अपने परिवार सहित रहता है। अच्छी बात तो यह है कि अभी दो किरायेदारों में से एक किराएदार ही यहां रह रहा है। महिला के देवर आकाश विश्नोई ने  बताया कि उनके परिवार और अड़ोस-पड़ोस में काफी डर का माहौल है।

    कोरोना पॉजिटिव आई महिला सुमन का 3 दिन पहले सैंपल लिया गया था और वह घर पर ही क्वॉरेंटाइन की गई थी। जैसे ही इस महिला की आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो सुबह ही मेडिकल टीम महिला को कोविड-19 सेंटर के लिए ले गई। मगर अड़ोस-पड़ोस और इस बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें क्या इंस्ट्रक्शन दी गई हैं। आकाश विश्नोई का कहना है कि पूरे परिवार का आने जाने का एक ही रास्ता है ऐसे में बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों के लिए प्रशासन की ओर से क्या गाइडलाइन है इसको लेकर यह परिवार पशोपेश में है।

    इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो नियमित रूप से ऑफिस भी जाते हैं। अब यदि इस पॉजिटिव महिला के संपर्क में परिवार के अन्य सदस्य भी आए होंगे तो निश्चित ही आसपास के लोगों को सूचना तो देना जरूरी है। पॉजिटिव आई महिला के बच्चे भी अभी तक घर पर ही हैं। आकाश विश्नोई का कहना है कि मेडिकल प्रशासन को बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को भी सूचना देनी चाहिए थी कि यहां पर एक महिला को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। जबकि महिला के बच्चे व परिवार के अन्य सदस्यों का ऊपर नीचे आना जाना है।

    ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी जो पॉजिटिव आए परिवार से अलग रह रहे है उन्हें कोरोना का भय सताने लग पड़ा है। आकाश विश्नोई का कहना है कि जो स्टीकर है वह भी ऊपर वाली मंजिल पर लगाया गया है जबकि घर पर रहने वाले अन्य सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा सभी तरह की गाइडलाइन जारी की गई हुई है।

    बावजूद इसके बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को इस चीज की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आज जैसे ही सुबह मेडिकल की टीम पॉजिटिव आई महिला को लेने आई तो बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को पता चला कि माजरा क्या है। अब इन सभी लोगों में कोरोना का डर बैठ गया है। उधर, उपायुक्त जिला सिरमौर डॉक्टर आर के परुथी का कहना है कि घर में रहने वाले सभी लोगों को खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा तमाम तरह की गाइडलाइन जारी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.