Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत नाहन पुलिस आयोजित करेगी बैठक, लंबित मामलों पर होगी चर्चा
    हिमाचल प्रदेश

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत नाहन पुलिस आयोजित करेगी बैठक, लंबित मामलों पर होगी चर्चा

    By Himachal VartaJune 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए अब सिरमौर जिला में आयोजित होने वाली क्राइम बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। सिरमौर जिला मुख्यालय में 5 से 10 तारीख के बीच में क्राइम से संबंधित मासिक बैठक आयोजित होती है, जिसमें जिलाभर से पुलिस अधिकारी शिरकत करते हैं। इस तरह की बैठक में पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ उचित दिशा निर्देश दिए जाते है।

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा वीडियो कान्फ्रेन्स करते हुए!

    नाहन। कोरोना काल में अब बहुत कुछ बदलाव हो रहा है। इसके तहत सिरमौर जिला में आयोजित होने वाली क्राइम बैठकों पर भी कोरोना की नजर पड़ गई है। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए अब सिरमौर जिला में आयोजित होने वाली क्राइम बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

    हर महीने सिरमौर जिला मुख्यालय में 5 से 10 तारीख के बीच में क्राइम से संबंधित मासिक बैठक आयोजित होती है, जिसमें जिलाभर से पुलिस अधिकारी शिरकत करते हैं। इस तरह की बैठक में पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ उचित दिशा निर्देश दिए जाते है। इस महीने भी इस बैठक का आयोजन किया जाएगा, लेकिन फर्क बस इतना होगा कि अब यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी।एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह क्राइम से संबंधित बैठक आयोजित होती है। कोरोना काल में इस तरह की मीटिंग करना संभव नहीं है कि सारे पुलिस थाने व चौकियों के प्रभारियों को बुलाया जाए, जिसके चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही क्राइम मीटिंग लेने का निर्णय लिया गया है। वेलफेयर के मामले भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही निपटाए जाएंगे।

    कोरोना की जंग के बीच अब सिरमौर पुलिस का भी डिजिटल वार देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां एसपी ने बीते कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी, वहीं अब क्राइम की बैठकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.