नाहन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला इकाई द्वारा सभी 5 मंडलों के अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। इनमें पच्छाद से बालमुकुंद कश्यप, नाहन से संदीप प्रधान, पांवटा साहिब से राजेश कुमार, शिलाई से बहादुर सिंह वर्मा तथा रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से जगत राम चौहान को मोर्चा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिला सिरमौर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया कि इसके अलावा जिला कार्यकारिणी भी घोषित की गई है। जिला कार्यकारिणी में नरेश कुमार, बलबीर धीमान, देवेंद्र धीमान व प्रकाश भाटिया को उपाध्यक्ष, जालम सिंह व सुनील डोगरा को महामंत्री, बाबूराम, अमर सिंह, सुभाष, चमन व महेंद्र सिंह को जिला सचिव, शिव चंद चौहान को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र सिंह को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त यशपाल सिंह, चरण सिंह, बलदेव सिंह, नीरज चौहान, राजेश चौहान, प्रीतम सिंह, सहीराम, सुनील सिंह व बलवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रुप सिंह ने बताया कि, मंडलों द्वारा जल्द कार्यकारिणी गठित की जाएगी।