नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स को 32 हजार में 3 बैडरूम सेट, कांग्रेस ने जताई घोटाले की आशंका
कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय भवनों सहित कुछ और चीजों के लिए कई बिल्डिंग एक ही व्यक्ति की बहुत ऊंचे दामों पर हायर की गई हैं!
नाहन। कोरोना वायरस के बीच स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटालों को लेकर सियासी जंग लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष इस मामले में सरकार को घेरने का पूरा प्रयास कर रहा है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग के कथित घोटालों के साथ-साथ अब नाहन मेडिकल कॉलेज में भी बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय भवनों सहित इन में अलग से सप्लाई हो रहे लाखों रुपये के पानी पर भी सवाल खड़े किए हैं।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने इस मामले की सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है! ऐलानचौहान ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय भवनों सहित कुछ और चीजों के लिए कई बिल्डिंग एक ही व्यक्ति की बहुत ऊंचे दामों पर हायर की गई हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि करीब सवा 2 करोड़ रूपये नाहन मेडिकल कॉलेज संबंधित बिल्डिंगों का किराया देता है।
विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज नाहन में थ्री बैडरूम का जो सेट है, वह 12 से 15 हजार रूपये में मिलता है। मगर इस सरकार ने 32-32 हजार रूपये महीने पर थ्री बैडरूम के सेट किए हुए हैं। किस व्यक्ति के यह सेट हैं और किस पार्टी से उसका संबंध है, यह जगजाहिर है। कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन ने मांग करते हुए कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज का यह भी अपने आप में एक बड़ा घोटाला है, जिसकी उच्च स्तर पर जांच की जाए कि किस ने इसकी मंजूरी दी है और क्यों इतने ऊंचे दामों पर चीजें ली गई है।
कांग्रेस ने नाहन मेडिकल कॉलेज के किराए के भवनों में अलग से सप्लाई हो रहे पानी के बिलों पर भी सवाल उठाए हैं। विधायक हर्षवर्धन ने कहा कि नाहन में पानी की कोई कमी नहीं है। अभी पिछले दो-तीन महीने में ही मेडिकल कॉलेज के किराए के भवनों में लगभग 2 लाख रुपये के पानी की अलग से सप्लाई की गई है।
विधायक ने कहा कि जब कोई व्यक्ति मकान किराए पर लेता है, तो मकान मालिक का फर्ज बनता है कि वह पानी भी उपलब्ध करवाएं। मेडिकल कॉलेज ने बिल्डिंग अलग से ली हुई है, जिसका काफी ऊंचा किराया दिया जा रहा है। ऊपर से इनमें पानी की अलग से सप्लाई की जाती है, जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ा घोटाला है और इसकी जांच की जानी चाहिए।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
