Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने मोबाइल नेटवर्क संचालकों से बातचीत की
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने मोबाइल नेटवर्क संचालकों से बातचीत की

    By Himachal VartaJune 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मोबाइल नेटवर्क संचालकों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आम लोगों को कोरोना महामारी से रोकथाम के उपायों और सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक बनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल आज राजभवन में प्रदेश के मोबाइल नेटवर्क संचालकों के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे, जिनमें बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडा फोन इत्यादि शामिल थे।
    उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अधिकांश संचालक राज्य में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने संचालकों से जनजातीय क्षेत्रों सहित समाज के कमजोर वर्गों और किसानों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को लाभान्वित करने के लिए आॅप्टिकल फाइबर और डिजिटल इंडिया पर कार्य में तेजी लाई जाए।
    राज्यपाल ने कहा कि इस पहाड़ी राज्य में संचार के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लोग संचार प्रणाली पर अधिक निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत लगाए गए लाॅकडाउन को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसे देखते हुए मोबाइल नेटवर्क संचालकों को लोगों को जागरूक करने की गतिविधियां बढ़ा देनी चाहिए। वे जागरूकता संदेशों जैसे कालर टयून, काॅल से पूर्व घोषणाओं आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के कोरोना योद्धाओं की सराहना की, जिन्होंने संकट के इस काल में कठिन परिश्रम कर मोबाइल सेवाएं जारी रखीं।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, बीएसएनएल के राज्य नोडल अधिकारी चन्द्रमोहन, रिलायंस जियो के एचआर प्रमुख प्रशांत ठाकुर, एयरटेल के आॅप्रेशन प्रमुख विपिन अहूजा, एयरटेल के उप महाप्रबन्धक गुरमेल सिंह, वोडाफोन के सर्कल हैड शशिकांत वर्मा बैठक में उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.