Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मपुर भाजपा मण्डल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित राज्य की आर्थिकी को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विकासात्मक योजनाएं आरम्भ की हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 5.90 लाख पात्र महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में प्रति 2000 रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना आरम्भ करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से सब्सिडी पर राशन ले सकता है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से देश व प्रदेश की आर्थिकी में अप्रत्याशित सुधार होगा और लोगों को इस आर्थिक पैकेज से बहुत सहायता मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता ने सराहनीय कार्य किए हैं। लोगों ने न केवल एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड और पीएम केयर्ज फंड में उदारतापूर्वक अंशदान किया, बल्कि जरूरतमंद और गरीबों को भोजन, राशन और फेस मास्क भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी के महत्व के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी इस दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड महामारी से प्रभावी ढंग से निपट रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य सरकार द्वारा चलाए गए एक्टिव केस फांइडिंग अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी से निपटने के लिए दूसरे राज्यों को भी हिमाचल प्रदेश के कदमांे पर चलने के लिए कहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर विश्व के अधिकतर विकसित देशों की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए समयबद्ध और उचित निर्णय को जाता है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन किया।
    उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पाॅजिटिव पाए गए लोग संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन थे। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जिससे इस संकट से निजात मिल सके।
     केंद्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने धारा-370 का हटाने, तीन तलाक, राम मंदिर का निर्माण कार्य और नागरिक संशोधन अधिनियम आदि जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये देश के गरीबों और जरूरतमंदों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।
    जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश राज्य का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित हुआ है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में आंका गया है।
    इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.