Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से झूठे प्रचार को निष्प्रभावी करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का आह्वान किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से झूठे प्रचार को निष्प्रभावी करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का आह्वान किया

    By Himachal VartaJune 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से पालमपुर भाजपा मण्डल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 135 करोड़ जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत में केवल 8500 मौतें दर्ज की गई, जबकि 142 करोड़ जनसंख्या वाले 15 सर्वाधिक विकसित देशों में मौत का यह आंकड़ा 4.30 लाख से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी व त्वरित निर्णय के कारण ही कोविड-19 की स्थिति को प्रभावी ढंग से काबू किया जा सका।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस लाॅकडाउन की स्थिति में भी एक-दूसरे से संपर्क  प्रौद्योगिकी के माध्यम से संभव हो रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस मीडिया का उपयोग उन्हें कांग्रेस के झूठे प्रचार का जवाब देने के लिए भी करना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे 1.95 लाख प्रदेशवासियों को घर वापिस लाया। उन्होंने कहा कि इसके कारण प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ौतरी हुई, इसके बावजूद लोगों की घर वापसी प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूसरे राज्यों से वापिस आए लोग और उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोग ही कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे क्षेत्रों से आने वाले लोगों को संस्थागत या होम क्वारन्टीन में रखा गया है और उन्हें आमजन से मिलने की अनुमति नहीं है, ताकि सामुदायिक स्तर का फैलाव रोका जा सके।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट से निकलने के भरसक प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से देश व प्रदेश की आर्थिकी में अप्रत्याशित सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक पैकेज से समाज के प्रत्येक वर्ग को सहायता मिलेगी।
    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर से अपने विचार सांझा किए।
    संगठन जिला पालमपुर के अध्यक्ष हरि दत्त शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    इस अवसर पर सांसद इंदु गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक परवीन शर्मा ने अपने विचार रखे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.