Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लापता बहनें पुलिस ने की बरामद!
    हिमाचल प्रदेश

    लापता बहनें पुलिस ने की बरामद!

    By Himachal VartaJune 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    थैंक गॉड, सुरक्षित मिल गई राजगढ़ से लापता नाबालिग सगी बहनें

    राजगढ: कस्बे से लापता दो सगी बहनों को शनिवार तड़के 3 बजे के आसपास चंडी मंदिर के वीर गग्गर से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने राहत की लंबी सांस ली है। अहम बात यह है कि पुलिस को बरामदगी की लडकियां को  ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कहते हैं, जब शिदद्त से प्रयास किए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है। घर से निकलने के बाद बस में परवाणु तक पहुंची। पुलिस सीसी फुटेज को खंगालते-खंगालते पीछे चलती रही। इसके बाद परवाणु में लड़कियों के ऑटो में सफर करने का खुलासा हुआ तो पुलिस ने ऑटो चालकों से भी गहन पूछताछ की।

    पिंजौर तक कडि़यां जोड़ते-जोड़ते पुलिस पहुंच गई। डीएसपी भीष्म ठाकुर व एसएचओ बलदेव ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पलक नहीं झपकी। पुलिस अंतिम प्वाइंट तक पहुंची तो पता चला कि लड़कियों ने वीर गग्गर में एक कमरा 3 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से लिया है। साथ ही यह कहा था कि वो नौकरी करने आई हैं। चूंकि मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रही थी, लिहाजा लोकेशन को लेकर पुलिस के पास कोई सटीक जानकारी नहीं थी। बावजूद इसके पुलिस लड़कियों तक पहुंचने में सफल हो गई।

    प्रारंभिक छानबीन में यह भी पता चला है कि दोनों लड़कियां पढ़ाई में बेहद होशियार हैं। छोटी लड़की ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि दूसरी जमा दो में पढ़ रही है। घर से निकलने के दौरान लड़कियों के पास लगभग 10 हजार रुपए भी थे।

    उधर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि लापता बहनों को चंडी मंदिर के समीप वीर गग्गर से बरामद किया गया है।  एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने माना कि गुमशुदगी के बाद से ही पुलिस हाई अलर्ट पर तलाश में जुटी हुई थी। बता दें कि बरामदगी के लिए डीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। शुरूआती जांच में यह भी साफ हुआ है कि लड़कियों को घर से भगाने में किसी की संलिप्तता नहीं थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.