Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अवैध खनन में जुटे 10 वाहनों से वसूले 66 हजार
    हिमाचल प्रदेश

    अवैध खनन में जुटे 10 वाहनों से वसूले 66 हजार

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर के रेणुका वन विभाग की टीम ने आज अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दस वाहनों को अपने कब्जे में लिया अवैध खनन में जुटे इन वाहनों से 66 हजार रुपये की जुर्माना राशि भी वसूली। वन विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। वन मंडल रेणुका की टीम ने ददाहू क्षेत्र में लगाए नाकों के दौरान रेत से भरे 8 ट्रैक्टर और दो टिप्पर सहित कुल दस वाहनों को अपने कब्जे में लिया।

    विभाग की इस कार्यवाही का नेतृत्व स्वयं डीएफओ रेणुका श्रेष्ठानंद शर्मा ने किया। उन्होंने स्थानीय गिरिनदी से जुड़ने वाले तमाम चोर रास्तों पर नाके लगाकर यह कार्यवाही अमल में लाई। कुछ दिन पूर्व भी विभाग ने इस तरह की कार्यवाही करके 6 ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लिया था जिनको बाद में जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया था।

    लॉकडाउन की आड़ में खनन माफिया बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने पर जुटा हुआ है जिसकी शिकायतें विभाग को अक्सर मिल रही थीं। विभाग ने नाकेबंदी करके इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में डीएफओ रेणुका श्रेष्ठानंद शर्मा, आरओ सुरेश पाल, वन खंड अधिकारी जगमोहन, नीता राम, तपेंद्र सिंह, मोहित कुमार, विजय लक्ष्मी और गुरमीत सिंह मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.