Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हरियाणा से सब्जी लाना बन्द करे प्रशासन
    हिमाचल प्रदेश

    हरियाणा से सब्जी लाना बन्द करे प्रशासन

    By Himachal VartaJune 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन के आढ़तियों की प्रशासन से मांग, बाहर से फल व सब्जी लाने वालों पर कसें शिकंजा!

    नाहन। नाहन के सब्जी व्यापारियों, विक्रेताओं व आढ़तियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जो लोग बाहरी राज्यों से सब्जी लाकर नाहन में बेच रहे हैं उन पर शिकंजा कसना चाहिए। आढ़तियों का कहना है कि लोगों को हरियाणा से चोरी छुपे सब्जी लाने की कोई जरूरत नहीं है। जबकि नाहन की कांशी वाला क्षेत्र में विनियमित फल एवं सब्जी मंडी स्थापित की गई है ताकि स्थानीय लोगों को यहीं पर फल व सब्जी उपलब्ध कराई जा सके। क्योंकि नाहन की सब्जी मंडी में जो सब्जी बाहर से आती है वह पूरी तरह से सैनिटाइज होकर आती है जिससे कि लोगों को वायरस फैलने का खतरा ना हो सके।

    गत दिन नाहन में कोरोनावायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सब्जी विक्रेता की सब्जी को डंप किया गया था। उसके बाद उसके बाद आढ़तियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की हैं कि जिस व्यापारी की सब्जी को डंप किया गया था उसका आकलन हजारों लाखों में चला गया है और व्यापारी खरीदे गए सामान की कीमत आगे कैसे चुका पाएगा।

    इसी बात को लेकर सब्जी मंडी नाहन में आढ़तियों ने बताया कि कई लोग जो नाहन में सब्जियां बेच रहे हैं वह सब्जियां सीधे ही हरियाणा से लाकर गाड़ियों में लाकर नाहन के लोगों को बेची जा रही है । जिसका सीधा असर नाहन के सब्जी व्यापारियों और आढ़तियों को हो रहा है। आढ़तियों का कहना है कि उनकी जो भी सब्जी बाहर से आती है वह सब पूरी तरह से सैनिटाइज करवा कर आती है। वहीं जिस सब्जी मंडी में सुबह से लेकर दोपहर शाम तक भीड़ हुआ करती थी वहां आज पूरा सन्नाटा पसरा हुआ था।

    उन्होंने बताया कि जो लोग बाहर से सब्जियां लेकर आ रहे हैं प्रशासन द्वारा ना ही उनकी कोई तलाशी ली जाती है और ना ही कोई छानबीन की जाती है कि वह सब्जियां सैनिटाइज की है या नहीं है। जबकि तेजिंदर, सूरज, लतीफ, धनप्रकाश व बलबीर सहित सभी आढ़तियों का प्रशासन से आग्रह किया है कि जो भी लोग बाहर से फल व सब्जियां ला रहे हैं उनकी पुरी तरह से छानबीन की जाए व इस पर पुरी तरह रोक लगाई जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.