Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को किया संबोधित
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को किया संबोधित

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व के द्वारा विश्व के देशों में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी डिजिटल इंडिया पर दूरदर्शी सोच के कारण ही आज कोरोना वायरस के समय में भी हम जनता से सम्पर्क स्थापित करने में समर्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं तथा लोगों के साथ निरंतर जुड़े रहना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि राज्य भाजपा ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकतम रैलियां आयोजित की है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य मंे पहली मई के दिन केवल एक कोविड-19 का मामला था। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े में तेजी से वृद्धि हुई है, क्योंकि देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए लगभग दो लाख लोग राज्य में वापिस आए हैं। उन्होंने कहा कि कोटा, गोवा, चंडीगढ़, पूणे, बेंगलुरु, दिल्ली आदि शहरों में हजारों लोग फंसे हुए थे। राज्य सरकार द्वारा इन सभी लोगों को 13 विशेष रेलगाड़ियों और विशेष बसों के माध्यम से वापिस लाया गया, जिससे निःसन्देह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बाहरी राज्यों से आए सभी लोग या तो संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन में ही हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है तथा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी हिमाचल सरकार द्वारा चलाए गए एक्टिव केस फांइडिंग अभियान को लागू करने को कहा है।
    जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार का देश की अर्थव्यवस्था के पुनःप्रवर्तन के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पैकेज समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी अर्थव्यवस्था के पुनःप्रवर्तन के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंनें कहा कि अप्रैल और मई के माह में 5.90 लाख महिलाओं के खातों में जन-धन योजना के तहत पांच-पांच सौ रुपये जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों के खातों में पांच-पांच सौ रुपये जमा किये गए हैं, जिससे राज्य में एक लाख 11 हज़ार 863 लोग लाभान्वित हुए हैं।
    केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए किये गए प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से निपटने के लिए किये गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है तथा एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा करवाए गए सर्वे में जय राम ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री आंका गया है।
    स्मृति ईरानी ने कहा कि यह प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश में जन धन योजना के अंतर्गत लगभग 38 करोड़ बैंक खाते खुलवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 30 करोड़ खाताधारक महिलाओं के बैंक खातों में 30 हजार करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के खातों में सभी वित्तीय लाभ स्थानांतरित किए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 80 करोड़ परिवारों को अनुदान दरों पर राशन उपलब्ध करवाया गया है।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ की गई उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं को धुआं रहित रसोई सुनिश्चित हो पाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों सैनिक और पूर्व सैनिकों को ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना से लाभान्वित किया गया है।
    स्मृति ईरानी ने कहा कि धारा 370 को हटाने जैसा कार्य केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। इसी प्रकार राम मन्दिर का निर्माण कार्य भी केंद्र सरकार के प्रयासों से ही मुमकिन हो पाया है।
    केंद्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामलेे राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी नई दिल्ली से इस वर्चुअल रैली में जुड़े।
    कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामलेे राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्य लोगों का इस अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में पहले आयोजित वर्चुअल रैली में संचार के विभिन्न माध्यमांे से प्रदेश के लगभग 20 लाख लोगों ने भाग लिया।
    विधायक अर्जुन सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    भाजपा के राज्य महासचिव त्रिलोक जम्वाल, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य और अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.