Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेणुका कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग
    हिमाचल प्रदेश

    रेणुका कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग

    नाहन। श्री रेणुका जी युवा कांग्रेस द्वारा संगड़ाह मिनी सचिवालय में तहसीलदार संगड़ाह के माध्यम से राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पीपीईं     किट एवं कोरोना संबंधित स्वास्थ्य उपकरणों ख़रीद में घोटाले को लेकर न्यायिक जाँच की मांग और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंन्त्री के इस्तीफ़े को लेकर ज्ञापन भेजा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान , प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, रेणुका युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संगड़ाह मिनी सचिवालय के बाहर थाली, चम्मच व ताली बजाकर पर सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।

    श्री रेणुका जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि हाल ही में कुछ दिनों पूर्व हिमाचल प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य विभाग में वैश्विक महामारी कोरोना संबंधित स्वास्थ्य उपकरणों एवं पीपीईंपीपीईं किट खरीद में बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है ओर यह घटना देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार करने वाली है जिसकी चर्चा पूरे देश मे हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले में स्वास्थ्य निदेशक व भाजपा से जुड़े नेता का जो ऑडियो वायरल हुआ।

    जिसमें 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वास्थ्य निदेशक को देने की बात हुई है, उससे पूरे प्रदेश भर में सनसनी फैल गई है तथा यह घोटाला प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर हुआ है। प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है कि स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य निदेशक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अधीन नही बल्कि प्रदेश सरकार के अधीन काम करता है। अतः भाजपा की तरफ से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है जोकि महज़ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास है। प्रदेश में पिछले कुछ महीने से स्वास्थ्य मंत्री का पद खाली होने के बाद से यह विभाग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अधीन है ।

    इसलिये स्वास्थ्य विभाग में जो कोरोना किट घोटाला हुआ है वह सरकार की जवाबदेही तय करती है तथा सरकार की नाकामी को दर्शाती है और इसलिए रेणुका युवा कांग्रेस नैतिक तौर पर इस घोटाले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है। इसलिए रेणुका युवा कांग्रेस इस घोटाले की किसी वर्तमान न्यायाधीश के अधीन स्वतंत्र जाँच की माँग करती है और नैतिक तौर पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करती है ।

    इस दौरान लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र ठाकुर, रेणुका युवा कांग्रेस महासचिव कपिल, रेणुका सचिव विनोद ठाकुर, बोगधार जोन अध्यक्ष करणजीत अत्री, महल युवा कांग्रेस जोन अध्यक्ष नवीन राणा, राजेश इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.