Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»थालियों बजा कर जगाई सोई सरकार
    हिमाचल प्रदेश

    थालियों बजा कर जगाई सोई सरकार

    By Himachal VartaJune 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    स्वास्थ्य घोटाले के विरोध में युंका ने थालियां बजा कर जगाई सोई सरकार

    नाहन। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले को लेकर आज पांवटा साहिब में युवा कांग्रेस द्वारा थालियां बजाकर रश प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला हुआ है उससे साफ जाहिर होता है की सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

    मनीष ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद से त्यागपत्र देने से साफ जाहिर है कि दाल में कुछ काला काला है। उन्होंने बताया कि जब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है तो फिर उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र क्यों दिया।

    मनीष ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य घोटाले में भाजपा नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग में सैनिटाइजर , पीपीई किट आदि में कई गड़बड़झाले हुए हैं। यदि मुख्यमंत्री के अंदर नैतिकता है तो वह सीएम पद से इस्तीफा दें , ताकि इस प्रकरण की जांच प्रभावित ना हो।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा 15 से 17 जून तक प्रदेश के सऐभी विधानसभा क्षेत्रों में थालियां बजाकर प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य घोटाले के विरोध में यूंकां ने थालियां बजाकर प्रदेश सरकार को जगाने का प्रयास किया है। इसके बाद यूंकां कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

    राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच किसी हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए ताकि दूध का दूध वह पानी का पानी सामने आ जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.