Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने विश्वविद्यालय उप-कुलपतियों से की बातचीत
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने विश्वविद्यालय उप-कुलपतियों से की बातचीत

    By Himachal VartaJune 17, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय माॅडयूल को बढ़ावा देकर स्थानीय उत्पादों को नवाचार के साथ जोड़कर स्टार्टअप की ओर बढ़ने पर बल दिया है।
    राज्यपाल आज छः विश्वविद्यालयों जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, बागवानी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन, चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी और अटल मैडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचैक मण्डी के उप-कुलपतियों के साथ राजभवन शिमला में आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे।
    राज्यपाल ने मनोरंजन, शिक्षा और रोजगार पर बल दिया तथा उप-कुलपतियों से अपने अनुभवों को संाझा करने के साथ-साथ उनसे आॅनलाइन शिक्षा पर सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने आॅनलाइन शिक्षा में अध्यापकों और संस्थाओं को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। उन्होंने नवीन माॅडयूलों और पाठ्य सामग्री के अतिरिक्त इनके स्त्रोत की जानकारी को भी सांझा करने को कहा। उन्होंने स्थानीय शैक्षणिक सामग्री विकसित करने पर बल देने के साथ-साथ इसे साझा करने को भी कहा।
    श्री दत्तात्रेय ने अध्यापकों और प्रोफेसरों को आॅनलाइन सामग्री पर प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने उप-कुलपतियों को ऐसे छात्रों जो 3 से 4 घण्टे फोन तथा कम्प्यूटर पर प्रतिदिन आॅनलाइन पढ़ाई करते हैं तथा इसके अतिरिक्त टीवी और कम्प्यूटर पर भी अपना समय व्यतीत करते हैं पर पढ़ रहे प्रभावों पर भी अपने विचार रखने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा समेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन पर बनाई गई योजना की भी जानकारी ली। लाॅकडाउन और शैक्षणिक संस्थानों के बन्द होने के कारण छात्रों और अभिभावकों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं उन्हें दूर करने के लिए अध्यापकों द्वारा की जा सकने वाली सहायता की भी जानकारी ली।
    राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कठिन और जनजातीय क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों का सर्वे तथा छात्रों का डाटा एकत्रित करने के अतिरिक्त ऐसे छात्रों के लिए वैकल्पिक योजना सुझाने पर बल दिया ताकि इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने इस विषय पर रिपोर्ट देने को भी कहा।
    बातचीत के दौरान उप-कुलपतियों ने कहा कि उन्हांेने आॅनलाइन सुविधा के माध्यम से शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है।
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के उप-कुलपति प्रो. सिकन्दर कुमार ने कहा कि परीक्षाएं करवाने के लिए सम्भावित योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जाॅंच उन्ही काॅलेजों में की जाएगी, जहां पर परीक्षाएं आयोजित होगी। उन्होेंने बताया कि शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्नातक स्तर की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए रजिस्टर बनाया गया है तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एक कोविड-19 सैल भी गठित किया गया है। उन्होंने अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय में सूचना तकनीकी का आधारभूत ढांचा 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके अन्तर्गत वर्चुअल क्लासरूम और कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा।
    वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी जिला सोलन के उप-कुलपति डाॅ. परमिन्दर कौशल ने नए पाठ्यक्रमों, वर्चुअल क्लासरूम तथा नए सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन सेन्टर पर कार्य जारी है तथा स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
    कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उप-कुलपति प्रो. अशोक सरैल ने कहा कि आॅनलाइन डिग्रियों के पाठ्यक्रम पूरे कर लिए गए हैं तथा सलाहकारों ने आॅनलाइन थिसीज़, लेखन को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय आॅनलाइन सामग्री भी विकसित कर रहा है। उन्होेंनेे कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आॅनलाइन शिक्षा प्रदान करने में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वे कृषि विज्ञान केन्द्र में उपलब्ध इन्टरनेट सेवा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने आॅनलाइन शिक्षा पर अध्यापकों को भी प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया तथा कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की काॅउसलिंग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में दो इनक्यूबेशन केन्द्र है तथा गत वर्ष इनमें चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
    तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उप-कुलपति प्रो. एस.पी. बन्सल ने कहा कि विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा के पुनः अभिविन्यास पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए नए डिप्लोमा कोर्स आरम्भ किए जा रहे हैं, जिनसे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किया गया है तथा विश्वविद्यालय पर्यटन प्रोत्साहन पर बल दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए उद्यम सैल का भी निर्माण किया गया है।
    क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के उप-कुलपति प्रो. सी.एल. चन्दन ने आॅनलाइन शिक्षा तथा नए पाठ्यक्रमों पर भविष्य की रणनीतियों की चर्चा की।
    अटल मैडिकल और रिसर्च विश्वविद्यालय मण्डी के उप-कुलपति डाॅ. सुरेन्द्र कश्यप ने आॅनलाइन शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फार्मा सैक्टर पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार सम्भावनाएं मौजूद है।
    राज्यपाल ने सभी उप-कुलपतियों का आॅनलाइन शिक्षा, नए पाठ्यक्रमों और रोजगार सृजन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.