Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 में सहायता के लिए नालागढ़ के लोगों की मुख्यमंत्री ने की सराहना
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 में सहायता के लिए नालागढ़ के लोगों की मुख्यमंत्री ने की सराहना

    By Himachal VartaJune 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के भाजपा मण्डल नालागढ़ की वर्चुअल रैली को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 24 प्रति लाख है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में यह संख्या 653 प्रति लाख तथा स्पेन में 622 प्रति लाख है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कोविड-19 के कारण भारत में मृत्यु दर 0.73 प्रति लाख है जबकि इंग्लैण्ड में यह संख्या 61 प्रति लाख, स्पेन में 50 प्रति लाख तथा अमेरिका में 36 प्रति लाख है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के संक्रमण रोकने का श्रेय बहुत हद तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय रहते लिए गए लाॅकडाउन के निर्णय को जाता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य भाजपा द्वारा नवीनतम तकनीक के इस्तेमाल द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इण्डिया के बारे में सोच के कारण ही हम टैक्नाॅलजी के माध्यम से लोगों से जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि गत दो माह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से छः बार बात की है। उन्होंने कहा कि यह सब तकनीक के कारण सम्भव हुआ है।
    जय राम ठाकुर ने नालागढ़ क्षेत्र के लोगों द्वारा 32 हजार मास्क बनाने तथा जरूरतमंद लोगों को वितरित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड में 6.25 लाख रुपये का अंशदान भी किया है। उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र के लोगों का 3400 मोदी राशन किट्स वितरित करने तथा लगभग पांच लाख लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाने के लिए भी धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड में उदारतापूर्वक दान करने का आग्रह किया, क्योंकि इस धनराशि का उपयोग गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ रहा है। इसी कारण राज्य की स्थिति पड़ोसी राज्यों से कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या देश के विभिन्न भागों में फंसे लगभग दो लाख लोगों के वापिस लाए जाने के कारण बढ़ी है। उन्हांेने कहा कि इन सभी लोगों को क्वारन्टीन किया गया है तथा लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अन्तर्गत इस वर्ष  अपै्रल, मई और जून माह में पात्र 5.90 लाख महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से बैंक खातों में डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि 1.37 लाख कामगारों को दो महीनों के लिए दो-दो हजार रुपये प्रदान किए गए है तथा राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत कामगारों के बैंक खातों में अतिरिक्त दो-दो हजार रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया है।
    सांसद सुरेश कश्यप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.