Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
    स्वास्थ्य

    अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    By Himachal VartaJune 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। आयुर्वेद विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस ‘अपने घर पर रहकर अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ की विषय वस्तु पर आधारित है। प्रवक्ता ने अनुरोध किया है कि सभी लोग अपने परिवार सहित 21 जून, 2020 को प्रातः 7 बजे से 7ः45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास क्रम को करें।

    सामान्य योगाभ्यास क्रम से सम्बन्धित प्रशिक्षण का वीडियो योग पोर्टल, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाईट yoga.ayush.gov.in के अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है। प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो 21 जून, 2020 तक विभिन्न टीवी चैनलों पर भी लगातार चलाए जाएंगे।

    अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास क्रम का प्रशिक्षण वीडियो आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाईट पर दिए गए यू-ट्यूब लिंक पर भी देखा जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि लोग अपने योगाभ्यास के चित्र आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के योग पोर्टल की सोशल वाॅल पर अपलोड भी कर सकते है।

    अपने योगाभ्यास के वीडियो को लाईवस्ट्रीम करने के साथ-साथ यू-ट्यूब पर अपलोड करके आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त केन्द्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित वीडियो व्लाॅगिंग प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अन्य जानकारी मंत्रालय की वेबसाईट व योग पोर्टल के प्रतियोगिता अनुभाग में उपलब्ध है।

    प्रवक्ता ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए www.instagram.com/ministryofayush,twitter.com/moayush, www.youtube.com/channel/UCqRR2gs-13zrNcE4so4TpgQ, www.facebook.com/moayush, www.facebook.com/Ayurveda-Department-Himachal-Pradesh पर लाॅगइन करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.