Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमकोस्ट ने सूर्यग्रहण पर विद्यार्थियों से राइट-अप और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन मांगे
    शिमला

    हिमकोस्ट ने सूर्यग्रहण पर विद्यार्थियों से राइट-अप और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन मांगे

    By Himachal VartaJune 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। 21 जून, 2020 को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वार्षिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण सुबह 10.23 मिनट पर आरम्भ होगा तथा यह अधिकतम 12.03 मिनट पर होगा और दोपहर 1.48 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर के आसपास 95 प्रतिशत होगा। हिमाचल प्रदेश में 25 साल बाद ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् (हिमकोस्ट) एलर्ज़ली बिल्डिंग, सचिवालय शिमला की पार्किंग के पास और पदम देव काॅम्पलेक्स, रिज शिमला में सीमित दर्शकों के लिए सूर्य ग्रहण देखने की व्यवस्था कर रहा है। इसका उद्देश्य विज्ञान को बढ़ावा देना व लोकप्रिय बनाना है, जिससे इस तरह की खगोलीय घटनाओं से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर किया जा सके।
    हिमकोस्ट ने खगोलीय घटना को देखने के अपने अनुभवों पर, इस घटना के साक्षी बने विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों से राइट-अप/पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन लेने का निर्णय किया है। तीन पेजों का राइट अप या पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में अधिकतम 10 स्लाइड नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी 23 जून, 2020 तक अपनी प्रविष्टियां  [email protected] पर भेज सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को उपयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।
    हिमकोस्ट ने संबंधित जिलों के प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशकों से सोलर फिल्टर की व्यवस्था करने को कहा है, ताकि इस अद्वितीय घटना को आम लोग देख सके। आम लोग अपने संबंधित जिलों में उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.