Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जल समस्या दूर करने में लगे हैं पूर्व प्रधान
    हिमाचल प्रदेश

    जल समस्या दूर करने में लगे हैं पूर्व प्रधान

    By Himachal VartaJune 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना काल में लोगों का सहारा बने पूर्व प्रधान, 3 महीने से फ्री जल सेवा दे रहे, बुझा रहे है लोगों की प्यास!

    नाहन। 50 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना काल में ऐसा कारनामा दिखाया जो कोरोना योद्धा से कम नहीं। दरअसल जिला सिरमौर पांवटा साहिब के शिवपुर पंचायत के हरिपुर टोहाना गाँव 80 से 90 परिवार के 400 लोगो को चिलचिलाती गर्मी में पानी की बूंद बूंद के लिए मोहताज हो रहे हैं। गांव के लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए 50 वर्षीय पूर्व प्रधान मनजीत सिंह आगे आए और पानी के टैंकर द्वारा गांव के हर एक परिवार को पानी पहुंचाने का जिम्मा उठाया। यही नहीं अन्य फंक्शन में भी फ्री में लोगों के लिए पानी वितरित कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोग घरों से बाहर पानी लेने के लिए भी नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में लोगों को सुविधा देने के लिए मनजीत सिंह तीन महीने से लोगों को पानी सुविधाएं दे रहे हैं।

    प्रचंड गर्मी के चलते जल योजनाएं बंद पड़ी है। आईपीएच विभाग के सुस्त रवैया के कारण ग्रामीणों को पानी की बूंद तक नहीं पहुंच पा रही है। वही गांव की एक महिला ने बताया कि मनजीत सिंह टैंकर से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं।

    ट्रैक्टर चला रहे चालक ने बताया कि मनजीत सिंह द्वारा उन्हें रोजगार  दिया जा रहा है और गांव के लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए मोहताज ना होना पड़े इसलिए पूरे गांव को सुबह शाम पानी पहुंचाया जा रहा है ताकि बढ़ रही गर्मी के चलते लोगों को पानी से कोई परेशानी ना हो।

    शिवपुर पंचायत के हरिपुर टोहाना गांव के लोगों को पानी पहुंचा रहे पूर्व प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि हरिपुर टोहाना गांव के लोगों को पानी की सुविधा मुहिम नहीं करवाई जा रही है तो उन्होंने कोरोना काल में लोगों को फ्री में पानी सुविधा देने के लिए अपने ट्रैक्टर के माध्यम से लोगों तक पानी की सुविधाएं पहुंचाई ।

    इस बारे में जब आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस गांव के लिए नई उठाओ पेयजल योजना बनाई जा रही है। जिसका कार्य काफी जोरों से चल रहा है। जल्द ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी गांव के लोगों की हमेशा के लिए पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.