नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति, जोकि अहमदाबाद से आया था, के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद, उपमण्डल पांवटा साहिब में स्थित वीआईपी रिजॉर्ट, वाई-पॉइट को सील करने व उसके संचालन को तुरन्त रोकने के आदेश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से पांवटा साहिब आया व्यक्ति तिरुपति मेडिकेयर, कम्पनी सूरजपुर (पांवटा साहिब) में कार्यरत था तथा यमुना बैरियर पर मेडिकल स्क्रीनिंग करने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उसे संस्थागत क्वारन्टाइन के लिए कहा गया था। लेकिन व्यक्ति ने संस्थागत क्वारन्टाइन जाने की बजाय, वीआईपी रिसॉर्ट यमुना पॉइंट, में रूका था। उन्होंने बताया कि इस रिसॉर्ट को प्रशासन द्वारा पेड इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर के रूप में घोषित नहीं किया था, जिसके चलते रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। पॉजीटिव आए व्यक्ति को कोविड-केयर सेंटर, त्रिलोकपुर मंे स्थानांतरित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस रिर्जोट के मालिक व कर्मचारियों को होम क्वारन्टाइन कर दिया गया है तथा इसके अतिरिक्त सभी के कोविड-19 टैस्ट के सैम्पल लैब में भेजे गए है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
