Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुछ ऐसा दिखा सर्य ग्रहण!
    हिमाचल प्रदेश

    कुछ ऐसा दिखा सर्य ग्रहण!

    By Himachal VartaJune 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण और योग दिवस पर सांसद ने कहा.. –

    नाहन। एक और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा प्रदेश योग में लीन हुआ तो वही कोरोना काल में सूर्य ग्रहण का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 10ः16 बजे के आसपास शुरू हुए सूर्य ग्रहण करीब 1ः47 तक रहा!   सूर्य ग्रहण अवधि के दौरान सूतक विचार भी माना जाता है। लोगों के द्वारा इस दौरान खाने पीने की तमाम वस्तुओं में कुशा अथवा तुलसी के पत्ते को रखा जाता है।

    शास्त्रोक्त विचार में ग्रहण अवधि के दौरान अधिकतर लोग खाने पीने का परहेज करते हैं। नाहन सहित पूरे जिला सिरमौर में बादल छाए रहे। मगर बीच-बीच में ग्रहण लगे सूर्य देव का भी लोगों ने काले चश्मे वाले फिल्म के साथ दृश्य अवलोकन किया। कुछ लोगों के द्वारा थाली में पानी डालकर सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा भी निहारा गया। लोगों ने सुबह ही अपने घरों व छतों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा किया।

    सिरमौर के दिग्गज भाजपा नेता वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला भाजपा महासचिव सतीश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर, बलवीर चौहान सहित जिला के तमाम भाजपा नेताओं ने अपने परिवार के साथ घर पर योगा कर लोगों को योगा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

    उधर, अधिकतर लोगों ने फेसबुक इंस्टाग्राम आदि पर अपने योगाभ्यास की पिक्स को भी साझा किया और अच्छी बात तो यह है कि प्रदेश के अधिकतर युवाओं ने योगा को बड़ी जटिल मुद्राओं के साथ अपने-अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया है। जिसे अच्छा संकेत भी माना जा सकता है। युवाओं का इस प्रकार योगा के प्रति रुझान कहीं ना कहीं इस योग दिवस के महत्व को उद्देश्य परक बनाता नजर आया।

    सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि उत्तम व स्वस्थ जीवन का मूल सिद्धांत योगा में छुपा है। योग न केवल शरीर को बल्कि मन तथा विचारों को भी शुद्धता के साथ परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि न केवल योग दिवस के दिन बल्कि नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज योग का महत्व पूरी दुनिया समझ चुकी है यही वजह है कि जहां एक और कोरोना वायरस ने जीवन के सैद्धांतिक मूल्यों को बदला है वही कोरोना से लड़ने और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का योगा एक उत्तम साधन है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.