Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»निशुल्क मास्क बांटने के लिए एसके टेलर को मिला सम्मान
    हिमाचल प्रदेश

    निशुल्क मास्क बांटने के लिए एसके टेलर को मिला सम्मान

    By Himachal VartaJune 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। दिल में अगर देश सेवा का जज्बा हो तो कोई भी आम आदमी समाज के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दे सकता है। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में दर्जी की छोटी सी दुकान चलाने वाले एसके टेलर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कोरोना काल में निशुल्क मास्क वितरित करने के लिए उक्त छोटे से टेलर को समाजसेवी नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। हाल ही में एलआईसी के एडीएम पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके नारायण सिंह , बलिंद्र नेगी, गोपाल शर्मा व संतराम धीमान आदि समाजसेवियों द्वारा क्षेत्र में मास्क की कमी नही आने दने वाले उक्त कोरोना वारियर टेलर के सम्मान में टी-पार्टी भी दी गई।

    इस दौरान उन्हें शाल व टोपी से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गत 26 जनवरी को जिला सिरमौर प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में भागीदारी अथवा लोगों को निशुल्क कपड़े के बैग वितरित करने के लिए उक्त टेलर को सम्मानित किया जा चुका है।

    एसके टेलर द्वारा राष्ट्रीय लॉक डाउन लागू होने से पहले ही गत 14 मार्च से मास्क अथवा फेस कवर बनाना शुरू किए गए थे। सिलाई के दौरान बचने वाले फालतू कपड़े की कतरनों से वह मास्क बनाते हैं। एसके टेलर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील से प्रभावित होकर वह अब तक 7500 के करीब मास्क बना बनाकर निशुल्क बांट चुके हैं।

    गत मार्च से मई माह तक राष्ट्रीय लॉकडाउन के चलते लोगों की आवाजाही कम होने के दौरान उन्होंने पुलिस सहायता कक्ष से भी नियमित रूप से मास्क वितरित किए। बाजार में सामान लेने आने वाले लोग हर रोज़ उनके पास निशुल्क मास्क अथवा फेस कवर लेने आते हैं।

    गौरतलब है कि, गत माह हिमाचल प्रदेश एससी-एसटी एवं महिला विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर चौहान द्वारा भी उक्त टेलर को सम्मानित किया जा चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.