Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोगों ने घर पर योग करके मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    हिमाचल प्रदेश

    लोगों ने घर पर योग करके मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    By Himachal VartaJune 21, 2020
    Facebook WhatsApp
    घर पर योग करती विधायक रीना कश्यप।
    घर पर योग करती योग करती एक बच्ची।

    नाहन। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों एंव विशेषकर स्कूली बच्चों द्वारा अपने घर पर ऑन लॉईन योग करके इस दिवस की परंपरा को निभाया गया । इसी कड़ी में विधायक रीना करश्यप ने भी अपने घर पर योगासन करके लोगों को योग के महत्व बारे जागरूक किया ।
    उन्होने कहा कि योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। इनका कहना है कि योग मनुष्य की काया को निरोग बनाता है और योग के माध्यम से असाध्य रोगों का उपचार संभव है । उन्होने कहा कि भौतिकवाद के युग में मनुष्य तनाव के कारण विभिन्न बिमारियों का शिकार हो रहा है और योग से मनुष्य जहां तनाव मुक्त बनता है वहीं पर मनुष्य में सकारात्मक सोच का सृजन होता है जिससे स्वस्थ समाज की परिकल्पना सार्थक सिद्ध होती है ।

    घर पर योग करती विधायक रीना कश्यप।

    रीना कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 सिंतबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान योग के महत्व बारे जानकारी गई थी जिसके बाद 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था । जिसे विश्व के 250 से अधिक देशों द्वारा इसे अपनाया गया है । उन्होने लोगों का आहवान किया कि वह योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाऐं तथा सभी व्यक्तियों को प्रतिदिन प्रातः कुछ समय निकाल कर परिवार सहित योग करना चाहिए तभी योग का सही अर्थ सार्थक सिद्ध होगा । उन्होने कहा कि आचार्य चर्क ने भी कहा था कि हम योग के माध्यम से सभी वेदनाओं से मुक्ति पा सकते हैं । योग से शारीरिक एवं मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.