नाहन। सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के दीदग में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। हंसते खेलते 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई। मौत का कारण झूले की रस्सी बन गई जो झूलते समय किशोरी के गले में फंस गई। इससे किशोरी का दम घुट गया। हालांकि, परिजनों ने गंभीर हालत में उसे राजगढ़ सिविल अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीदग निवासी जगवीर की 14 वर्षीय बेटी महक सोमवार को छोटे बच्चों के साथ घर पर ही रस्सी का झूला लगाकर खेल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता घर के समीप ही खेतों में काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे झूला झूलते समय लड़की का झूले से अचानक पैर फिसल गया और वह रस्सी के झूले में बुरी तरह फंस गई। महक को झूले की रस्सी में फंसता देख दूसरे छोटे बच्चे उसकी कोई मदद नहीं कर पाए। जब बच्चे चिल्लाए तो एक पड़ोसी ने उसे फंदा बने झूले की जकड़ से निकाला। इसके बाद लड़की के परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक लड़की दीदग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
Breakng
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
Tuesday, July 8