Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन रेंज के फॉरेस्ट गार्ड की कार हादसे में दर्दनाक मौत
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन रेंज के फॉरेस्ट गार्ड की कार हादसे में दर्दनाक मौत

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    गार्ड का फाइल फोटो

    नाहन। फॉरेस्ट रेंज नाहन के अंतर्गत ठस्का फॉरेस्ट बीट के फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस भीषण कार हादसे में फौज से छुट्टी आ रहे पवन का साला मोहित गंभीर रूप से घायल है। मोहित चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

    नारायणगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 11:20 के आसपास का बताया गया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार अपने साले को रेलवे स्टेशन अंबाला से अपनी कार में लेकर अपनी ससुराल खैरे वाला नारायणगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान नारायणगढ़ भूरे वाला लाहा खानपुरा के पास अज्ञात वाहन से पवन की गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई।

    हादसे के दौरान इतनी जोर से धमाका हुआ कि लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। जहां पर 25 वर्षीय है पालियो गुमटी निवासी फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है की पवन की फरवरी महीने में शादी हुई थी। इस हादसे में पवन की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनी पत्नी और मां का इकलौता सहारा था पवन कुमार।

    यहां यह भी बता दें कि पवन के पिता की  एक साल पहले जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर हृदय आघात से मौत हो गई थी। पवन के पिता सीआरपीएफ में जवान थे। इस दुखद समाचार के बाद नाहन वन वृत्त में शोक की लहर फैल गई है। वन विभाग के तमाम कर्मचारियों ने अपने इस बेहद ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ साथी की मौत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि पवन का पैतृक गांव पालियो पंचायत के गुमटी गांव में है जबकि उसके पिता ने नारायणगढ़ हरियाणा में भी मकान बनाया हुआ है। पवन कभी हिमाचल में तो कभी हरियाणा वाले घर में रुका करता था।

    उधर मामले की जांच कर रहे हैंड कांस्टेबल नारायणगढ़ पुलिस थाना नरेश कुमार ने बताया कि हादसा रात 10:20 के आसपास का है। अज्ञात वाहन से पवन की कार की टक्कर हुई थी। इस हादसे में पवन की मौत हो गई है जबकि उसका साला मोहित गंभीर रूप से घायल पीजीआई में उपचाराधीन है। नरेश ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जबकि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.