Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्तों को अपने जिलों में कोविड केयर केंद्र घोषित करने का अधिकारः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्तों को अपने जिलों में कोविड केयर केंद्र घोषित करने का अधिकारः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के विभिन्न भागों में फंसे तथा हिमाचल आने के इच्छुक लोगों को संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आॅनलाइन आवेदन करने के उपरांत पूरी जांच के बाद ही प्रदेश में आने दिया जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि उपायुक्तों को अपने क्षेत्राधिकार में किसी भी संस्थान को कोविड केयर केंद्र घोषित करने का अधिकार दिया गया है, ताकि संबंधित जिलों में कोविड-19 मरीजों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 100 नए मामले आए हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों में फंसे दो लाख लोगों को वापिस लाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में केवल मृत्यु या बीमारी की स्थिति में ही लोगांे को ई-पास प्रदान किए जाने चाहिए।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि होम क्वांरटीन तंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए तथा ऐसे लोगों पर लगातार निगरानी रखकर उनका घर पर ही रहना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थागत क्वांरटीन की अधिक सुविधाएं सृजित की जानी चाहिए ताकि इन्फ्लुएंजा लक्षण वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में आने वाले लोग अपने ई-पास में न केवल अपने गंतव्य स्थान, बल्कि अपने प्रारम्भिक स्थान का नाम भी दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो संस्थागत क्वांरटीन के लिए स्कूलों का भी उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, जो क्वारन्टीन नियमांे का उल्लंघन करते हैं तथा अपने प्रारम्भिक स्थान को छुपाते हैं।

    उन्होंने कहा कि जो लोग रेड जोन शहरों से आ रहे हंै, उन्हें संस्थागत क्वारन्टीन में रखना चाहिए तथा इसके चार-पांच दिन के बाद उनकी कोविड जांच की जानी चाहिए तथा जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद ही उन्हें होम क्वांरटीन के लिए घर जाने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।

    मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा तथा अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.