Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर के लिए अच्छी खबर, सात लोग हुए कोरोना मुक्त -उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर के लिए अच्छी खबर, सात लोग हुए कोरोना मुक्त -उपायुक्त

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    • जिला सिरमौर के लिए अच्छी खबर, सात लोग हुए कोरोना मुक्त -उपायुक्त
    • 10 से 15 दिनों में ही जीती कोरोना से जंग

    नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना संकमण के 15 एक्टीव मामलों में से आज 7 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है तथा अब केवल 8 मामले ही शेष रह गये है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी।
    उन्होने बताया कि स्वस्थ हुए सात लोगों में 2 व्यक्तियों ने केवल दस दिन तथा पांच व्यक्तियों ने 15 दिनों में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। स्वस्थ हुए लोगों में पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट दूसरे फॉलोअप टेस्ट व दो व्यक्तियों की रिपोर्ट फर्स्ट फॉलोअप टेस्ट में नेगेटिव आई है।
    उन्होने बताया कि इन सात लोगों में कच्चा टेंक नाहन निवासी 45, 30 और 24 वर्षीय तीन महिलाएं, नाहन के होली हार्ट पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाली 44 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय युवक, कोलांवालाभूड के 40 वर्षीय व्यक्ति तथा कालाआंब का 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए नियमित रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो के सेवन के साथ साथ व्यायाम और योग करते रहे। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अनावश्यक कार्य से घर से बाहर न जाए जितना हो सके अपने घर पर ही रहे तथा प्रशासन द्वारा समय समय पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतू बताई गई सावधानियों का पालन करे जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग तथा नियमित तौर पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह घोए या हैंड सैनेटाईजर से साफ करते रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.