Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश सरकार ने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में जनजातीय क्षेत्र उप-योजना के तहत 1,758 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां जिला चंबा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की वर्चअुल रैली को संबोधित करते हुए कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पांगी, भरमौर और लाहौल में जनजातीय छात्रों को सुविधा प्रदान करने के लिए एकलव्य आदर्श विद्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इन विद्यालयों के लिए 32 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में टैली मेडिसिन सुविधा आरम्भ की है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है तथा अन्य जनजातीय क्षेत्रों में केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में जनजातीय क्षेत्रों के लोगों द्वारा अपनाए गए अनुशासन के कारण ही यह संभव हो पाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार के द्वितीय कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना तथा तीन तलाक खत्म करना और राम मन्दिर का निर्माण जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि गत वित्त वर्ष के दौरान जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाॅप्टर की 61 उड़ाने भरी गई, जिससे इन क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कार्य करने का समय सीमित रहता है, इसलिए सरकार इस समय का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर रही है, ताकि सभी विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जा सके।

    भरमौर के विधायक जिया लाल ने वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा जनजातीय क्षेत्रों के विकास में गहन रूचि रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला चम्बा के प्रधान पवन कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए।

    उपाध्यक्ष विधानसभा हंस राज, विधायक बिक्रम जरियाल और पवन नैयर, भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने भी वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया।

    राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    • क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.