Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»काला अम्ब स्थित प्राइमस फार्मास्युटिकल्स और निक्सी लैबोरेट्रीज को काम शुरू करने की दी अनुमति – डॉ परुथी 
    स्वास्थ्य

    काला अम्ब स्थित प्राइमस फार्मास्युटिकल्स और निक्सी लैबोरेट्रीज को काम शुरू करने की दी अनुमति – डॉ परुथी 

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp
    दोनों फैक्टरियों में बनती हैं जीवन रक्षक दवाइयां
    नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने ग्राम पंचायत काला अम्ब के उप गांव खारी में स्थित प्राइमस फार्मास्युटिकल्स और निक्सी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को अपना काम शुरू करने की अनुमति दी हैं लेकिन दोनों फैक्टरियों को ग्रह मंत्रालय द्वारा कन्टेनमेंट और बफर जोन के सन्दर्भ में जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
    उन्होंने बताया कि ओरिसन फार्मा कंपनी में कोरोना पॉजिटिव मामले आने पर सील किये गए क्षेत्र में और सभी फैक्टरियों का सञ्चालन बंद किया गया था तथा यह दोनों फैक्टरियां भी उसी क्षेत्र में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इंसिडेंट कमांडर नाहन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह दोनों फैक्टरियां जीवन रक्षक दवाइयों का उत्पादन करती हैं इसलिए जनता के हित में इनका सञ्चालन शुरू करना बेहद जरुरी है।
    उन्होंने बताया कि फैक्टरियों के मालिकों को अपने कामगारों को लाने और ले जाने का तंत्र खुद तैयार करना होगा तथा इंसिडेंट कमांडर यह सुनिश्चित करेंगे की इन फैक्टरियों द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों कि अवहेलना न की जाए। इसके अतिरिक्त, आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर व्यक्तियों की आवाजाही रात्रि कर्फ्यू यानि रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।
    उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे। सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सार्वजनिक स्थान व कार्य स्थल पर थूकना दण्डनीय होगा जिसके लिए जुरमाना भी लगाया जा सकता है। फैक्टरियों में काम कर रहे कामगारों को दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
    अगर इन फैक्टरियों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो इन फैक्टरियों को तुरंत बंद कर दिया जायेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.