नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि पांवटा उपमण्डल के माजरा के गांव गुलाबगढ़ में गत दिन दो गुटो के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी तथा इस मामले में संलिप्त 05 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। इस मार पीट की घटना में घायल हुए 10 व्यक्तियों में से 06 को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के उपरान्त अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि तीन घायल व्यक्ति नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कि गई प्राथमिक जांच में पाया गया कि यह झगड़ा स्कूली बच्चों का आपसी झगड़ा था जिसे कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक वीडियो पोस्ट डालकर इस झगड़े को सामुदायिक रूप देने का प्रयास किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया में तथ्यहीन, भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले शरारती तत्वों और बिना तथ्यों की जांच कर वीडियो को फारवर्ड करने वाले लोगों को आगह किया कि इस तरह की वीडियो को सोशल मिडीया में डालकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश न करें अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Wednesday, September 30
