Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्य में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ करने की आवश्यकताः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    राज्य में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ करने की आवश्यकताः राज्यपाल

    By Himachal VartaJune 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ करने तथा इंडोर स्टेडियमों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया है।

    राज्यपाल आज अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप कर रहे थे। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, परंतु ऐसी प्रतिभाओं को सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा काफी मजबूत हैं तथा इनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, परंतु उन्हें इंडोर स्टेडियम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उपयुक्त मंच तथा अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना का विकास सार्वजनिक निजी सहभागिता व प्रसिद्ध खिलाड़ियों का सहयोग लेकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कम जगह में खेले जाने वाले इंडोर खेलों जैसे कबड्डी और वाॅलीबाल को राज्य में प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।

    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि खिलाड़ियों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। उन्हांेने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि राज्य कि महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के चयनित खिलाड़ियों के लिए खेल शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से राज्य में खेलों के लिए नवीन वातावरण तैयार करने में सहायता मिलेगी।

    ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री व हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने राज्यपाल को प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए, विभिन्न प्रयासों से अवगत करवाया।

    उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर लोगों को स्वस्थ रहने तथा खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेने व ओलम्पिक अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि संघ कोरोना वायरस के दृष्टिगत इस वर्ष का समारोह आॅनलाइन आयोजित कर रहा है।

    हिमाचल ओलम्पिक संघ के महासचिव राजेश भण्डारी ने संघ द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

    नगर निगम शिमला की पार्षद किमी सूद, बाॅक्सिंग संघ के महासचिव एसके शांडिल, हिमाचल ओलम्पिक संघ के महासचिव रमेश चैहान, मीडिया सचिव मोहित सूद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.