30 जून तक बनी रहेगी बारिश की सम्भावना
नाहन। मौसम विभाग द्वारा मानसून को देखते हुए जिला सिरमौर मेेंं 25 से 30 जून, 2020 तक भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए विभाग द्वारा 25 जून को यैलो अलर्ट जारी किया गया है तथा इस बारिश के मध्य नजर सभी नागरिको व पर्यटकों से नदी नालो के किनारे न जाने व भू स्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक ऊचाई वाले इलाक़ो में जाने से बचने का आग्रह किया गया है।
इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी विभागो के अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए है। उन्होने सभी जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालक केन्द्र के दूरभाष न0 01702-226401, 226402, 226403, 226404,226405 अथवा टोल फ्री न0-1077 व्हाट्स ऐप नम्बर 7018709700 तथा विभाग की मेल आईडी [email protected] पर सूचित करें।
Breakng
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
Tuesday, June 23
