Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नशाखोरी के विरूद्ध अभियान में गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल करेंः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    नशाखोरी के विरूद्ध अभियान में गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल करेंः राज्यपाल

    By Himachal VartaJune 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पुलिस, शिक्षा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ड्रग खतरे से निपटने वाले सभी लाइन विभागों को एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर समस्या के वास्तविक समाधान के लिए समन्वय स्थापित कर काम करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों की लत एक गंभीर समस्या है और केवल सरकारी तंत्र ही इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता, हमें खतरे को रोकने के लिए गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक संगठनों को भी इस अभियान में शामिल करना चाहिए।

    पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों की लत और नशीली दवाओं की तस्करी की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पावर-प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है तथा वर्ष 2020 के दौरान नशीली दवाओं के खतरे से अवगत करवाने के लिए 1446 पंचायतों में लगभग 20,722 लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 310 स्कूलों और 83 काॅलेजों और लगभग 45,277 छात्रों को इस जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है।

    निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता हंस राज, और निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने भी राज्यपाल को इस संबंध में विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया।

    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, एडीजीपी अशोक तिवारी और डीआईजी रामेश्वर ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.