नाहन। आपातकाल के दौरान एक साल जेल में बिताने वाली पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने कहा कि स्वत्रंत भारत के इतिहास में आपातकाल के 21 माह की अवधि काला अध्याय रहा। यह बात उन्होंने वीरवार को नाहन में आपातकाल दिवस पर हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। इस दौरान हिंदू जागरण मंच सिरमौर के प्रांत महासचिव मानव शर्मा की टीम ने लोकतंत्र प्रहरी श्यामा शर्मा को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने कहा कि देश में आपातकाल वह काला इतिहास रहा है, जब देश में नागरिकों के मूल अधिकार खत्म कर दिये गये। वहीं आम जन से लेकर प्रेस की आवाज को भी सेंसर कर दिया गया। आपातकाल के दौरान आजादी की आवाज को बुलंद करने के दौरान नाहन में हस्तलिखित पोस्टर चस्पा करते हुए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
