Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब में आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड नंबर 5 के कुछ क्षेत्र को किया सील – डीएम
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब में आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड नंबर 5 के कुछ क्षेत्र को किया सील – डीएम

    By Himachal VartaJune 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। पांवटा साहिब में सब्ज़ी मंडी के नज़दीक वार्ड नंबर 5 में कल आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने वार्ड नंबर 5 की यमुना विहार कॉलोनी में बी के बनर्जी   के घर से लेकर सेवानिवृत एसडीओ लोक निर्माण विभाग निराला (उत्तर दिशा) के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और एक स्थान पर लोगों को इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी।
    इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 5 की पूर्व दिशा में bi के बनर्जी के घर से लेकर सी एम मधुर के घर तक, उत्तर दिशा में सी एम मधुर के घर से लेकर दत्ता राम सैनी के घर तक, यमुना विहार कॉलोनी की बायीं तरफ सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता जसवंत सिंह के घर से लेकर सब्जी मंडी पांवटा साहिब तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।
    कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी समारोह, प्रदर्शन, बैठकें, जुलूस, कार्यशाला समुदाय या धार्मिक आयोजनों नहीं करेगा। सील किये गए क्षेत्र में दवाई की दुकानों को छोड़कर बाकि सभी दुकानें और वाणिज्यिक संस्थान भी बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में स्थित सभी बैंक, सभी व्यापर गतिविधियां और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर सम्बंधित वार्ड के पार्षद तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब की सहायता से की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और इन सेवाओं में लगे अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पहले की तरह करते रहेंगे लेकिन उन्हें सरकार द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरतनी होंगी। अधिकृत व्यक्ति और वाहन के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति इस क्षेत्र के अंदर नहीं जाएगा। यह आदेश मजस्ट्रियल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति में लगे हुए लोगों पर लागू नहीं होगा। कन्टेनमेंट जोन में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब द्वारा नियमित तौर पर सेनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघन करते हुए पाया गया उसके विरूद् आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.