Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड नंबर-5 के कुछ क्षेत्र को किया कन्टेनमेंट जोन घोषित
    स्वास्थ्य

    आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड नंबर-5 के कुछ क्षेत्र को किया कन्टेनमेंट जोन घोषित

    By Himachal VartaJune 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। पांवटा साहिब में सब्ज़ी मंडी के नज़दीक वार्ड नंबर 5 में कल आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने वार्ड नंबर 5 की यमुना विहार कॉलोनी में बी के बनर्जी के घर से लेकर सेवानिवृत एसडीओ लोक निर्माण विभाग निराला (उत्तर दिशा) के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया है।

    इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और एक स्थान पर लोगों को इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 5 की पूर्व दिशा में बनर्जी के घर से लेकर सी एम मधुर के घर तक, उत्तर दिशा में सी एम मधुर के घर से लेकर दत्ता राम सैनी के घर तक, यमुना विहार कॉलोनी की बायीं तरफ सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता जसवंत सिंह के घर से लेकर सब्जी मंडी पांवटा साहिब तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।

    कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी समारोह, प्रदर्शन, बैठकें, जुलूस, कार्यशाला समुदाय या धार्मिक आयोजनों नहीं करेगा। सील किये गए क्षेत्र में दवाई की दुकानों को छोड़कर बाकि सभी दुकानें और वाणिज्यिक संस्थान भी बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में स्थित सभी बैंक, सभी व्यापर गतिविधियां और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

    कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर सम्बंधित वार्ड के पार्षद तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब की सहायता से की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और इन सेवाओं में लगे अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पहले की तरह करते रहेंगे लेकिन उन्हें सरकार द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरतनी होंगी।

    कन्टेनमेंट जोन में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् पांवटा साहिब द्वारा नियमित तौर पर सेनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघन करते हुए पाया गया उसके विरूद् आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.