नाहन। जिला सिरमौर के पावटा साहब इलाके के निवासी क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस, क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ और भारत-तिब्बत मैत्री संघ पांवटा साहिब ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। इस दौरान चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने और भारतीय सेना पर किए कायराना हमले की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका।
क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवांग पोलीजोर और क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ की प्रधान दोरजी डोलमा ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय सैनिक के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवांग ने कहा कि हर तिब्बती भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
भारत-तिब्बत मैत्री संघ पांवटा साहिब प्रधान डॉ. एमएल खुराना, बजरंग दल नेता दीपक भंडारी, पंकज पूरी और विनोद सिंघल ने कहा कि भविष्य में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नई रणनीति बनाने की सख्त जरूरत है। चीन के कारण कोरोना वायरस के प्रकोप का खामियाजा पूरा विश्व भुगत रहा है।