Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने शिमला से सोलन और देहरा में वर्चुअल रैलियां सम्बोधित की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने शिमला से सोलन और देहरा में वर्चुअल रैलियां सम्बोधित की

    By Himachal VartaJune 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से युवा मोर्चा सोलन और युवा मोर्चा देहरा की वर्चुअल रैलियां सम्बोधित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं ने कोविड महामारी के दौरान लोगों को भोजन, मास्क और अन्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रभावी प्रसार के लिए आगे आने का आग्रह किया।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करने में सरकार का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि लोग होम क्वारंटीन का उल्घंन न करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए हैं। एक समय राज्य कोविड-19 से मुक्त होने वाला था, परन्तु देश के अन्य भागों में फंसे दो लाख हिमाचलवासियों के राज्य में आने से यहां कोविड-19 पाॅजिटिव मामलों में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बाहर से आने वाले लोगों को पूर्ण जांच के पश्चात ही घर जाने की अनुमति दी जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किए गए 20 लाख रुपये के आर्थिक पैकेज से देश की आर्थिकी के पुनरूत्थान में बहुत मदद मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत दो लाख 76 हजार परिवारों और उज्जवला योजना के तहत एक लाख 36 हजार गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 5 लाख 90 हजार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अप्रैल, मई और जून, 2020 में पांच-पांच सौ रुपये जमा किए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग भाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णय के कारण ही आज देश में कोविड-19 मामलों की स्थिति इतनी अधिक खतरनाक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति एक लाख जनसंख्या में कोविड-19 के 24 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि अमेरिका में यह दर 656 व्यक्ति प्रति लाख और स्पेन में 622 व्यक्ति प्रति लाख है। भारत में कोविड-19 के कारण एक लाख जनसंख्या में मृत्यु दर 0.70 व्यक्ति है, जबकि अमेरिका में यह दर 61 व्यक्ति प्रति एक लाख है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हाल ही में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है और यह वर्ष कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तालक का उन्मूलन, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करना कुछ ऐसे फैसले थे, जो लंबे समय से लंबित थे और अब साकार हुए हैं।
    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने वर्चुअल रैली के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा देहरा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने कोविड-19 महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने लोगों को फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने के अलावा एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड और पीएम केयर्ज के लिए उदारता से योगदान दिया है। उन्होंने राज्य में कोविड-19 स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरम्भ की हैं।
    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि राज्य के युवा, राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
    शिमला में मुख्यमंत्री के साथ बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा मौजूद थे।
    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, महासचिव भाजपा त्रिलोक जम्वाल, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष खादी बोर्ड संजीव कटवाल, उपाध्यक्ष जल प्रबंधन बोर्ड दर्शन सिंह सैनी ने भी वर्चुअल रैली में भाग लिया।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.