नाहन। जिला सिरमौर में जहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था तो वही पहाड़ों पर आज जमकर बारिश हो रही है। कुछ दिन से पड़ रही उमस एवं गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। साथ ही इस गर्मी से लोग कई तरह की बीमारियों के भी शिकार होने लगे थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और नाहन सहित कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई।
इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही कई दिनों से बारिश के इंतजार में बैठे किसानों व बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। फसलों के लिए भी संजीवनी मिली है। बारिश न होने से चारों तरफ धुंध से ढके वातावरण की धूरी भी छंटने लगी है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है