Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विद्यालय पूर्व शिक्षा व शिशु देखभाल के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगीः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    विद्यालय पूर्व शिक्षा व शिशु देखभाल के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगीः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaJune 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। तीन से छह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा और शिशु देखभाल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां बच्चों की प्रारंभिक देखभाल शिक्षा पर एक प्रस्तुतीकरण के दौरान यह निर्णय लिया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण आवश्यकताओं को पूरा करना महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 18925 आंगनवाड़ी केंद्र अभिसरण (कन्वर्जेंस) का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3134 आंगनवाड़ी केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यशील हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि समेकित बाल विकास सेवाओं और बच्चों की प्रारंभिक देखभाल शिक्षा के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पके हुए भोजन के रूप में बच्चों को प्रतिपूरक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए बच्चों की प्रारंभिक देखभाल शिक्षा कार्यक्रम को पोषण अभियान से जोड़ा गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों की प्रारंभिक देखभाल शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके, खेलों, रंगों, फलों, सब्जियों और संख्या आदि के माध्यम से बुनियादी शिक्षा की जानकारी दी जा रही है।

    उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालती पाॅकेट डायरी भी जारी की।

    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 3740 प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राईमरी कक्षाएं चल रही हैं।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निशा सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव, वित्त प्रबोध सक्सेना, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, निदेशक, महिला एवं बाल विकास कृतिका कुलहारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.